फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news rain

आसमान से बरसी आफत, किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें

Thu, 05 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
etawah news rain
आलू की फसल में भरा पानी - फोटो : ETAWHA
इटावा। बुधवार की दोपहर को अचानक गरज के साथ तेज बरसात होने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। तेज पानी के बरसने से आलू की फसल की खुदाई प्रभावित हो गई खेतों में पानी भरने से आलू की फसल में नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही खेतों में खड़ी सरसों-चना की फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण कई जगह गेहूं की फसल भी गिर गई है। इससे पैदावार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस समय जिले में आलू की फसल की ख्ुादाई का काम चल रहा है। आए दिन मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए किसान आलू की फसल की खुदाई में लगा हुआ है लेकिन बुधवार की दोपहर को अचानक तेज हवाओं के साथ बरसात श्ुारू हो गई। जिन किसानों ने आलू की खुदाई कर ली। वह फसल खेत में रखी है। उसकी छंटाई-बिनाई का काम भी बंद हो गया है। आलू उत्पादक किसान अमित कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि चार-पांच दिन पूर्व बरसात होने के कारण आलू की खुदाई का काम बंद हो गया था। तीन-चार दिन खुदाई का काम बंद रहा। मंगलवार से किसानों ने खुदाई का काम शुरू किया लेकिन बुधवार को फिर से पानी गिर गया। पानी बरसने से आलू की खुदाई बंद हो गई। साथ ही आलू खराब होने का खतरा भी पैदा हो गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय पानी नहीं आफत बरस रही है। पानी बरसने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरसों व चना की फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसके अलावा तेज हवाओं के साथ पानी बरसने से गेहूं की फसल गिर जाने से बर्बाद हो गई। किसानों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। किसान संजीव तिवारी हरिश्चंद्रपाल ने बताया कि सरसों की फसल तैयार है। पानी बरसने से उसकी फलियां फूलकर फटनें लगेगी। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पडेगा। प्रकृति की मार से किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed