फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Pradhan should implement development plans in the village better

गांव में विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करें प्रधान

Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Pradhan should implement development plans in the village better
फोटो संख्या 05- टकरूपुरा में मिनी सचिवालय का उदघाटन करते भाजपा सांसद डा रामशंकर कठेरिया - फोटो : ETAWAH
लवेदी। जब गांव का प्रधान पढ़ा लिखा हो तो आम लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता है। यह बात रविवार को महेवा ब्लाक की ग्राम पंचायत टकरूपुर में मिनी सचिवालय उद्घाटन करते हुए सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने कही।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यह महेवा ब्लाक का प्रथम मिनी सचिवालय है। बीहड़ क्षेत्र के ग्राम लखनपुर, कछपुरा, मडै़या, टकरूपुर के लोगों को अब चकरनगर और लखना नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

आचार्य विमलेश अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। सांसद ने ग्राम प्रधान आशाराम उर्फ विकास कठेरिया से गांव में अच्छी तरह से विकास कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काटन न होने पर जताई नाराजगी
मिनी सचिवालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण टीम के पास काटन नहीं थी। इस पर सांसद ने स्वास्थ्य टीम से नाराजगी जताई।
टीकाकरण को रोक कर काटन मंगाने को कहा। इसके बाद काटन आई, तब टीककरण शुरू हुआ। इस मौके पर एडीओ पंचायत श्याम बरन राजपूत, सचिव अनुज गुप्ता, भगवान पोरवाल, पंकज दीक्षित, सीपू चौधरी, संजीव राजपूत, विनय चौहान बंटू मौजूद रहे।
50 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
बकेवर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखना पर रविवार को सांसद ने वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया। कैंप के दौरान 50 लोगों ने टीका लगवाया। प्रभारी डॉ.विनोद झा ने कहा वैक्सीनेशन से कोरोना वायरस की चैन को तोड़ना है। इस मौके पर एसडीएम भरथना हेम सिंह, एसडीएम चकरनगर सत्यप्रकाश महेश वर्मा, भोलू, ममता कुशवाहा आदि रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे सांसद
बकेवर। भ्रमण के दौरान भाजपा सांसद कस्बा लखना में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर गए। माहेश्वरी मुहाल निवासी दिवंगत भाजपा के पूर्व जिलामंत्री मनीष माहेश्वरी के आवास पर परिजनों से मिलने पहुंचे। दिवंगत भाजपा नेता के पुत्र कन्हैया माहेश्वरी, भाई गोविंदा महेश्वरी, मामा, आदि परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद मनोज पांडेय के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। सांसद ने मनोज पांडेय से उनके पिता से हालचाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed