फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Plumber dies due to current in food plaza of UPDA, uproar

यूपीडा के फूड किंग प्लाजा में करंट से प्लंबर की मौत, हंगामा

Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Plumber dies due to current in food plaza of UPDA, uproar
फोटो संख्या 36- मृतक सुधीर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर-104 पर यूपीडा के फूड किंग प्लाजा में आरओ मशीन ठीक करते समय प्लंबर की करंट लगने से मौत हो गई। प्लाजा कर्मी की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

प्लाजा के मैनेजर (प्रथम) पर जबरन दबाव बनाकर काम कराने का आरोप लगाया। यह देख मैनेजर मौके से भाग निकला। इस पर भीड़ ने दूसरे मैनेजर को पीट दिया। साथ ही शव को प्लाजा के बाहर रखकर एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे सीओ जसवंतनगर व एसडीएम के समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के नगला दलजीत गांव निवासी सुधीर कुमार (24) यूपीडा के फूड किंग प्लाजा में प्लंबर का काम करता था। इसी प्लाजा में गार्ड की नौकरी करने वाले उसके भाई संजीव ने बताया कि सोमवार को प्लाजा के मैनेजर (प्रथम) सुशील भारद्वाज ने भाई को जबरदस्ती होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित आरओ मशीन ठीक करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ मैनेजर (द्वितीय) कमलेश भी गया था। मशीन ठीक करते समय सुधीर की करंट लगने से मौत हो गई। इस पर कमलेश ने नीचे आकर जानकारी सुशील को दी तो वह भाग गया।
इस बीच एक कर्मी छत पर गया तो उसने सुधीर को मृत पड़ा देख उन्हें (परिजनों को) जानकारी दी। जब वे लोग प्लाजा पर पहुंचे, तो उन लोगों ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। इस पर कमलेश के साथ मारपीट हो गई। यह देख प्लाजा में मौजूद अन्य कर्मी भाग गए।
परिजनों ने शव को छत से नीचे उतारकर प्लाजा के बाहर रखा। इसी बीच कुछ ग्रामीण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह, सैफई, चौबिया समेत आधा दर्जन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन प्लाजा के बाहर ही मैनेजर के खिलाफ जबरन काम करवाने व मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
सीओ व एसडीएम सैफई के समझाने पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
तीन साल से कर रहे थे दोनों भाई काम
सुधीर कुमार व संजीव करीब तीन साल से फूड किंग प्लाजा में नौकरी कर रहे थे। संजीव का आरोप है कि सुशील ने सुधीर को धमकी दी थी कि आरओ मशीन सही नहीं की तो उसका ट्रांसफर चैनल-227 पर कर दिया जाएगा। प्लाजा मालिक पर आरोप है कि वह दोनों भाइयों से उनका तय काम न कराके अन्य काम कराता था।

पांच लाख रुपये की मिली मदद
एसडीएम एन. राम ने बताया कि फूड किंग प्लाजा के मालिक विजय लोहिया ने सुधीर कुमार की गर्भवती पत्नी पूजा को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फोटो संख्या 37- घटना स्थल पर मौजूद एसडीएम एनराम सिंह व सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह

फोटो संख्या 37- घटना स्थल पर मौजूद एसडीएम एनराम सिंह व सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed