फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Photo with pistol uploaded on Facebook, arrested

तमंचे की फोटो फेसबुक पर की अपलोड, गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Photo with pistol uploaded on Facebook, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ETAWAH
इकदिल। फेसबुक पर तमंचे व कारतूस के साथ फोटो अपलोड करने पर इकदिल पुलिस ने एक युवक को शनिवार शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस को तमंचा मिला है।
विज्ञापन

पिलखर गांव निवासी सुरजीत उर्फ सीटू ने तमंचे व कारतूस के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड की थी। यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को हुई।
विज्ञापन

तो युवक की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने युवक की फोटो के आधार पर पहचान की। शनिवार शाम को पुलिस युवक के घर गई और पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि युवक ने फेसबुक पर तमंचे व कारतूस की फोटो अपलोड की बात कबूल की है, तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed