फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Offering a plant to a woman after the birth of a child

महिला डाक्टर का पौधों के प्रति अनूठा प्रेम

Sun, 08 Aug 2021 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Offering a plant to a woman after the birth of a child
फोटो संख्या 08: महिला को पौधा भेंट करतीं डा.सरिता कुशवाहा - फोटो : ETAWAH
इटावा। वायु प्रदूषण मानव जीवन के लिए ही नहीं जीव जगत के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। लोगों को सांस लेने के लिए जूझना
विज्ञापन

पड़ रहा है। प्रदूषण से आजादी पाने के लिए युवा सम्यकशील सोसायटी ऑफ इंडिया की संरक्षक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.सरिता कुशवाहा ने एक पहल शुरू की है। वह पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चे को जन्म देने वाली महिला को पौधा भेंट करती हैं।
करीब डेढ़ दशक से चिकित्सीय कार्य कर रहीं डॉ.सरिता कुशवाहा का कहना है कि वह अपनी इस मुहिम के तहत अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली माताओं को वह पौधा भेंट करके उसकी देखभाल बच्चे की तरह करने का संकल्प दिलातीं हैं। दो साल के अंदर अब तक वह 1311 पौधे भेंट कर चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया पहले वह अपनी ओर से कोई भी एक पौधे देतीं थीं, लेकिन अब मरीजों के आग्रह करने पर उनकी पसंद के अनुसार पौधा प्रदान करतीं हैं। उनका यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह इसका श्रेय अपने पति डॉ.आनंद कुशवाहा को देती हैं। पति के कहने पर ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए इस मुहिम की शुरुआत की थी। डॉ.सरिता कुशवाहा को इस कार्य के लिए वर्ष 2019 में इटावा महोत्सव के दौरान पर्यावरण संवाद समारोह में विधायक सरिता भदौरिया व तत्कालीन जिलाधिकारी जेबी सिंह ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed