फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Newborn dies after delivery, uproar of family

प्रसव के बाद नवजात की मौत, आशा व डॉक्टर पर आरोप, हंगामा

Sat, 21 Aug 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Newborn dies after delivery, uproar of family
नर्सिंग होम के बाहर हंगामा करते परिजन - फोटो : ETAWAH
इटावा। ऊसराहार कस्बे में शुक्रवार रात प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने गांव की आशा व प्रसव करने वाली डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कृपाल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी सीटू को प्रसव पीड़ा होने पर आशा को सूचना दी। आशा सीएचसी में भर्ती कराने की जगह पत्नी को एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गई।
विज्ञापन

जहां मौजूद महिला डॉक्टर बोली कि प्रसव का समय हो गया है। उसने पत्नी को भर्ती कर लिया। रात करीब साढ़े दस बजे पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया।
इसके बाद डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा की हालत ठीक बताते नर्सिंग होम से छुट्टी कर 11 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद वह पत्नी को लेकर घर आ गए। आरोप है कि रात करीब दो बजे बच्चे की तबियत खराब होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने महिला डॉक्टर को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वह बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे का शव लेकर वह लोग नर्सिंग होम पहुंचे और महिला डॉक्टर व आशा के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे में थी पानी की कमी
नर्सिंग होम की डा. प्रिया वर्मा का कहना कि बच्चे में पानी की कमी थी। मैंने बच्चे की गारंटी नहीं ली थी। प्रसव कराने से भी मना कर दिया था लेकिन परिजन नहीं माने तो डिलेवरी सही तरीके से कराई गई थी। प्रसव के बाद बच्चा काफी सुस्त था, उसे ऑक्सीजन लगाकर पूरी तरह से स्वस्थ करके क्लीनिक से घर भेजा गया था। बोला गया था कि बच्चे को अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो वह उसे इटावा किसी बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले जाए। परिजन अब बेवजह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed