फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,MP Satish Mishra will come to unite Brahmins

बसपा 21 को बकेवर में करेगी ब्राह्मण सम्मेलन

Fri, 13 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
etawah news,MP Satish Mishra will come to unite Brahmins
जसवंतनगर। विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में एकजुट करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश मिश्रा आएंगे। वह बकेवर में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेंगे। यह बात शुक्रवार को नगला खुमान में आयोजित पार्टी की बैठक में मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर विनोद जाटव ने कही।
विज्ञापन

बैठक में सेक्टर प्रभारी व संगठन के कार्यों के समीक्षा हुई। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने की बात कही गई। सेक्टर प्रभारियों व बूथ कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्राह्मणों को लेकर सम्मेलन में पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मणों का हो रहा है। बसपा सरकार में सभी का सम्मान था, लेकिन अपेक्षित हो गया हैं। आए दिन ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में यदि बसपा की सरकार बनी तो सभी मामलों में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विद्या प्रकाश निगम को बसपा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे, उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, जोन इंचार्ज सोनू उर्फ रवींद्र जाटव, कोषाध्यक्ष संजीव कुशवाह, संगठन मंत्री अमर सिंह राजपूत, दयाराम जाटव, शिवनाथ जाटव, ऋषि मिश्रा आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed