{"_id":"61325b7f8ebc3ec91f25b46a","slug":"etawah-news-middle-aged-dies-after-falling-near-the-house-etawah-news-knp6499787117","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास गिरकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव में शराब पीकर घर के बाहर शुक्रवार को बृजेंद्र सिंह (52) गिर गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को नदी किनारे अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचे।
इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। तब परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
बेटे दीपक सिंह परिहार ने बताया कि पिता आए दिन दारू पीकर घर में बहन व मां के साथ मारपीट व अभद्रता करते थे। गुरुवार शाम को जानवरों को खेतों की ओर चराने ले गए थे। शाम को दारु पीकर घर आए और दरवाजे पर लड़खड़ा कर गिरे और उनकी मौत हो गई।