{"_id":"60ddfde68ebc3eb83e42d82f","slug":"etawah-news-liquor-trader-s-accountant-looted-seven-lakhs-on-the-highway-etawah-news-knp6376875162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-इटावा हाईवे पर शराब कारोबारी के मुनीम से सात लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-इटावा हाईवे पर शराब कारोबारी के मुनीम से सात लाख की लूट
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। कानपुर-इटावा हाईवे पर इकदिल थाने के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों ने शराब कारोबारी मुकेश कुमार गुप्ता के मुनीम विनय कुमार उर्फ सीटू गुप्ता को तमंचा दिखाकर सात लाख रुपये से भरा ूबैग लूट कर भाग गए।
दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना पाकर एसएसपी से थानेदार तक मौके पर पहुंच गए। एसएसपी व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही थाना पुलिस ने भी लूट का शिकार हुए सीटू से घटना की जानकारी ली।
सैफई के गींजा गांव निवासी मुकेश कुमार गुप्ता के जिले में कई शराब ठेके हैं। उनकी फर्म में मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर पशुपुर गांव का सीटू गुप्ता पिछले 14 साल से मुनीम का काम करता है।
विज्ञापन
सीटू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को हनुमंतपुरा, चकरनगर, सिरसा, कुनेठा, नगला कडोरी, बंदा व लवेदी स्थित फर्म के ठेके से शराब बिक्री का पैसा लेकर बाइक से शहर में फर्म के ऑफिस आ रहा था।
उसके पास 6.90 लाख रुपये बैग में थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर इकदिल थाने के पास पल्सर बाइक से आए दो लोगों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझा पाता एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और दूसरे बदमाश ने उसका नोटों से भरा बैग छीन लिया।
उसके शोर मचाने पर बदमाश इटावा की तरफ भाग निकले। उसने फर्म के मैनेजर मनिकचंद्र को सूचना दी। इसके बाद इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी पर एसएसपी, एसपी सिटी प्रशांत कुमार, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ व क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां पहुंच गई। सभी अफसरों ने लूट का शिकार हुए सीटू से घटना को लेकर पूछताछ की।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैं। सीटू के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
बताई थी 25 लाख की लूट
सीटू ने मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को बताया कि बाइकर्स 25 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर ले गए हैं। रकम बड़ी होने पर पुलिस अफसरों को कुछ शक हुआ। क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस सीटू को उन ठेकों पर ले गई, जहां से उसने शराब बिक्री के रुपये इकट्ठा किए थे।
जांच में पता चला कि सीटू ने ठेकों से कुल 6.90 लाख रुपये ही वसूले थे, जिसे लूटे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस 24 घंटे चलने वाले कानपुर-इटावा हाईवे पर बदमाशों के दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात भी गले नहीं उतर रही है। फिलहाल पुलिस सीटू से हर पहलू पर पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी देख रही है।