{"_id":"6127cccd8ebc3e79bd4a7af7","slug":"etawah-news-license-to-bullion-victims-of-crimes-soon-etawah-news-knp6483913138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसरेहर में पुलिस चौकी खोलने, सराफा कारोबारी को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसरेहर में पुलिस चौकी खोलने, सराफा कारोबारी को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग
विज्ञापन
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ बैठक में उपस्थित एसएसपी डा.ब्रजेश कुमार सिंह व व्यापारीगण
- फोटो : ETAWAH
इटावा। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। एसएसपी डा. ब्रजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह से व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की।
एसएसपी ने ऐसे सराफा कारोबारियों की लिस्ट बना कर देने को कहा है जो आपराधिक घटनाओं के शिकार हुए हैं। उनके शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएंगे।
उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के साथ पहुंचे युवा जिलाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी ने बसरेहर क्षेत्र में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की इम रजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन पहुंचे। उन्होंने सराफा कारोबारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की।
संगठन के जनरल सेक्रेटरी राजीव चंदेल ने सुरक्षा कारणों का जिक्र करते हुए बताया कि 12 अक्तूबर 2014 की शाम बसरेहर कस्बा स्थित दुकान से लौटते समय शहर के छैराहा निवासी सराफ जय प्रकाश को गोली मारकर बदमाशों ने लूट लिया था, घटना के बाद उनकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई।
आकाश दीप जैन ने बताया कि एसएसपी ने आपराधिक घटनाओं के शिकार हुए सराफा कारोबारियों की सूची मांगी है। उनके शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएंगे। लाइसेंस प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देना होगा।