फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Lakhs stolen from NHAI supervisor's house

एनएचएआई कर्मी के घर हुई लाखों की चोरी

Sun, 05 Sep 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Lakhs stolen from NHAI supervisor's house
चोरी की जानकारी देते अनुपम - फोटो : ETAWAH
इटावा। आईटीबीपी जवान के बाद चोरों ने लाल बहादुर शास्त्री कालोनी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सुपरवाइजर सुभाष चंद्र यादव के घर भी धावा बोला। चोर उनके घर से नगदी व जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का चुरा ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह घर की अलमारी खुली, जेवर गायब व अन्य सामान बिखरा पड़ा देख कर्मी के बेटे ने डायल-112 पर सूचना दी। 112 पुलिस ने मामले की पड़ताल की।
सुभाष के बेटे अनुपम ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले बडे़ भाई अनुज सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद से वह चलने में असमर्थ हैं।
शनिवार रात को अनुज, भाभी नीतू, उनका बेटा व वह घर में टीनशेड के नीचे और माता-पिता आंगन में सो रहे थे। उनकी पत्नी कमरे में लेटी थी। देर रात चोर घर में पीछे के रास्ते से घुसे आए और दूसरी मंजिल पर भाभी के कमरे गए।
विज्ञापन

उनकी अलमारी का ताला खोलकर चोर उसमें रखी कान की झुमकी, मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल, बच्चों व दादी के जेवर और 20 हजार नगद समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह जब भाभी कमरे में र्गइं तो अलमारी खुली, जेवर गायब व सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उसने डायल 112 पर सूचना दी। 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की। आरोप है कि थाना पुलिस नहीं पहुंची थी। इसके चलते अनुपम ने चोरी की तहरीर फ्रेंड्स कालोनी थाने में जाकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed