फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ???????????? ?? ??? ?? ???? ??? ???????? ???? ?? ?????? ?????

विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने बढ़ायी टेंशन

Wed, 30 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
???????????? ?? ??? ?? ???? ??? ???????? ???? ?? ?????? ?????
रिषदीय विद्यालय की छत से गुजरती विद्युत लाइन व स्कूल परिसर में लगा ट्रांसफार्मर - फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। स्कूल भवनों के आसपास से भी बिजली की हाईटेंशन लाइनें निकालने की अनुमति नहीं है लेकिन ताखा ब्लाक के 12 स्कूलों भवनों और परिसरों से हाईटेंशन लाइनों के तार डाले गए हैं। इन तारों के नीचे सुरक्षा जाल तक नहीं लगा है। बच्चों व स्टाफ के सिर पर मंडराती मौत को अधिकारियों ने मजाक बना लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कहते हैं कि हाईटेंशन लाइन वाले स्कूलों की सूची बिजली विभाग को दी जा चुकी है जबकि एसडीओ किसी तरह की मौखिक और लिखित सूचना मिलने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ताखा ब्लाक में 105 प्राथमिक, 25 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 32 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें 12 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के भवनों या परिसर से बिजली की लाइनें निकली हैं। कई विद्यालयों के परिसरों में ट्रांसफार्मर भी रखे हैं। स्कूल परिजनों और भवनों के ऊपर से निकली लाइनें के नीचे सुरक्षा जाली (गार्डिंग) भी नहीं लगाई गई है। तार टूटने पर सीधे छत या जमीन पर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बीईओ उपेंद्र कुमार भारती ने बताया कि जिस स्कूलों से निकली हाईटेंशन लाइनें निकलीं हैं उनकी सूची बिजली विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है। अभी तक लाइनों को हटाया नहीं गया है। एसडीओ ऊसराहार पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि स्कूलों से निकली बिजली लाइनें की उन्हें जानकारी नहीं है। इस तरह की कोई सूचना भी शिक्षा विभाग की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों के ऊपर से निकली हैं हाईटेंशन लाइनें
प्राथमिक विद्यालय बदकनशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय उदयपुर खुर्द, प्राथमिक विद्यालय नगला चतुर, प्राथमिक विद्यालय विद्यालय नगला झावर, प्राथमिक नगला जलाल, कंपोजिट विद्यालय समथर, कंपोजिट विद्यालय मुर्चा, कंपोजिट विद्यालय भाऊपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कदमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैला और उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed