फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Kanchal respected the traders

व्यापारियों का सम्मान करने के बाद योगी सरकार पर गरजे कंछल

Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Kanchal respected the traders
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का 48 वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष को 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर, गदा भेंट कर व चांदी का मुकुट पहना कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद के 48 वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

इनमें डॉ. एके शर्मा, शिव कुमार सिंह चौहान, बीके वर्मा, गुड्डी बाजपेई, सुमन यादव, गोरखनाथ वर्मा, ओम रतन कश्यप, रिंकू यादव, आलोक दीक्षित आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए, इनमें महिला व्यापारी भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री विशाल गुप्ता व विवेक पोरवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव, महामंत्री शैलेश जैन व रज्जन पोरवाल आदि उपस्थित रहे।
योगी सरकार पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार ने व्यापारियों के हितों में कई कार्य किए, लेकिन योगी सरकार ने व्यापारी हितों में कोई कार्य नहीं किया।

कोरोना काल में मृत व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार से बीस लाख रुपये प्रति व्यापारी की मांग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्यान नहीं दिया। सरकार को चाहिए कि वह व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा तुरंत करे, वर्ना प्रदेश का व्यापारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed