{"_id":"6135fa328ebc3e7c29221f4e","slug":"etawah-news-jdc-saw-the-cleanliness-system-in-anwarganj-etawah-news-knp6504052178","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त विकास आयुक्त ने साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त विकास आयुक्त ने साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 09- मोहल्ला अनवरगंज में मुआयना करते संयुक्त विकास आयुक्त रमाकांत तिवारी
- फोटो : ETAWAH
भरथना। सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त रमाकांत तिवारी ने एसडीएम हेम सिंह के साथ नगर पालिका परिषद भरथना के अंतर्गत वार्ड नंबर 24 मोहल्ला अनवरगंज में संचारी रोग नियंत्रण, डेंगू एवं अन्य रोगों पर रोकथाम के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने मोहल्ले में एंटी लार्वा व अन्य दवाओं के छिड़काव, फागिंग, सफाई के संबंध में वार्ड सभासद निहालुद्दीन व अन्य मोहल्लावासियों से जानकारी ली। इसके बाद जेडीसी ने जवाहर रोड किनारे संचालित अस्थाई गोशाला का भी निरीक्षण किया।
वहां मौजूद 176 गोवंशों के लिए चारे, पानी आदि की व्यवस्था की पड़ताल की। इसके साथ ही परिसर में साफ सफाई बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान ईओ रामआसरे कमल, सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, गोशाला प्रभारी मोहित यादव, पूरन सिंह, जल कल पर्यवेक्षक राकेश यादव आदि मौजूद रहे।