{"_id":"5e6539cb8ebc3ec74f2b1e96","slug":"etawah-news-inspaction-etawha-news-knp549431841","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक आयुक्त ने किया आरपीएफ थाने व स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक आयुक्त ने किया आरपीएफ थाने व स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन
इटावा। आरपीएफ के सहायक आयुक्त आईपी सिंह ने कहा है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेल गाड़ियों का समय से परिचालन को आरपीएफ की प्राथमिकता देती है। यात्रियों का सफर सुरक्षित और आसान हो ट्रेनों की चेन पुलिंग न हो इसे लेकर आरपीएफ गंभीर है।
उन्होंने यह बात रविवार को आरपीएफ थाना, बैरक, मैस, मालखाना, बैरक, अभिलेखों का रखरखाव, रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म इत्यादि का निरीक्षण करने के बाद कही। सहायक आयुक्त ने कहा कि इटावा रेलवे स्टेशन टूंडला और कानपुर के बीच का महत्वपूर्ण स्टेशन हैं। इस लिहाज से आरपीएफ पर स्टेशन की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है।
बताया होली के मौके पर यात्री बड़ी संख्या में ट्रेनों से लौट रहे हैं। भीड़ भाड़ के दौरान यात्रियों अथवा महिलाओं के साथ किसी प्रकार की घटना घटित न हो। इसे लेकर आरपीएफ काफी गंभीर है और आने जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से सतर्क हैं। आरपीएफ सिपाहियों को निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, एसआई एनसी चाहर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
महिला डाकघर का शुभारंभ आज
इटावा। जनपद के पहले महिला डाकघर का सदर विधायक सरिता भदौरिया 9 मार्च को सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय में शुभारंभ करेंगी। यह इटावा मंडल का पहला महिला डाकघर होगा।
डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय के परिसर में पहले से ही डाकघर स्थित है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में इसे महिला डाकघर का दर्जा प्रदान किया गया है। जिसमें सिर्फ महिलाएं ही कार्य करेंगीे। संवाद