फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,If the husband did not take it, then hanged himself

पति के दूर रहने से परेशान नवविवाहिता ने लगाई फांसी

Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
etawah news,If the husband did not take it, then hanged himself
उदी (इटावा)। पति अपने साथ गुजरात नहीं ले गया तो पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बढ़पुरा क्षेत्र के उदी गांव निवासी सोनू उर्फ अमरदीप की शादी पिछले साल 26 फरवरी को मैनपुरी के कुर्रा विनायकपुर गांव की शिवानी (21) के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद सोनू गुजरात के सूरत में नौकरी करने चला गया। शिवानी सास गायत्री, ससुर दलबीर सिंह और देवर सनी के साथ गांव में रहती थी।
फोन पर बात होने पर शिवानी पति सोनू से सूरत ले चलने की बात कहती रहती थी। सोनू के मना करने पर दोनों में फोन पर ही कहासुनी हो जाती थी।
शुक्रवार रात में भी फोन पर शिवानी की सोनू से बातचीत हुई। इसके बाद वह अपने कमरे सो गई। शनिवार सुबह गायत्री ने बहू शिवानी जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया।
काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को दी। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर शिवानी का शव पंखे में साड़ी के फंदे से लटका था।
सूचना पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच की। बढ़पुरा थानाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed