फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Hundreds of rare documents are present in Chambal Museum

चंबल संग्रहालय में मौजूद हैं सैकड़ों दुर्लभ दस्तावेज

Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Hundreds of rare documents are present in Chambal Museum
फोटो संख्या 04- चंबल संग्रहालय में मौजूद पुस्तकों को दिखाते न्यास के पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। चंबल आर्काइव न्यास ने चौगुर्जी स्थित संग्रहालय के तृतीय स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने संग्रहित धरोहर पर अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

संस्थापक किशन पोरवाल ने कहा कि यह चंबल की विरासत को समेटे अपने ढंग का पहला संग्रहालय है। संग्रहालय से चंबल के क्रांतिकारी इतिहास से लोगों को साझा होने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रौली यादव ने कहा कि संग्रहालय में हजारों दुर्लभ किताबें हैं। इसमें 17वीं शताब्दी से लेकर अब तक करीब 30 हजार पुस्तकें-पत्रिकाएं सैकड़ों मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न रियासतों से लेकर विदेशों तक के चालीस हजार डाक टिकट, चार हजार हाथों से लिखे पत्रों के साथ ही प्राचीन पेंटिंग, तस्वीरें, प्राचीन मानचित्रों के अलावा राजा भोज के दौर से लेकर अलग-अलग काल के करीब तीन हजार प्राचीन सिक्के, सैकड़ों ग्रामोफोन रिकार्ड, सैकड़ों दस्तावेजी फिल्मे आदि हैं।

इससे पूर्व बिहार निवासी विकास कुमार ने ब्रिटेनिका एनसाइक्लोपीडिया के 31 वॉल्यूम को भेजा था। जिसका संग्रहालय में समावेश भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वोदय जागरण मंच के अध्यक्ष नीरज यादव, अन्नदाता के संस्थापक मोहित यादव, ग्रीश पालीवाल, साधना सिंह एवं देवाशीष आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed