फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,himself,shot,by friend,manish

प्रेमिका के घरवालों को फंसाने के लिए खुद को मरवाई थी गोली

Fri, 25 Jun 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news,himself,shot,by friend,manish
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के मनीष कुमार ने प्रेमिका के परिजनों को फांसाने के लिए अपने ऊपर जानलेवा हमले की साजिश रची थी। उसने दोस्त से खुद को गोली मरवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने साजिश का खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा व चाकू बरामद किया गया है। तीन नामजद आरोपियों को जांच में पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में साजिश का खुलासा किया। एसपी ने पत्रकारों को बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र के बादरीपूठ गांव निवासी मनीष कुमार 22 जून को पेट में गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दोस्त ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मनीष के पिता मानिकचंद्र ने गांव के गुड्डू व उसके तीन साथियों के खिलाफ धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि गांव की एक सजातीय युवती से मनीष के प्रेम संबंध हैं। युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं।
प्रेमिका के घरवालों पर दबाव बनाने के लिए मनीष ने खुद पर जानलेवा हमले की साजिश की। आकाश उर्फ रियाज ने मनीष को गोली मारी थी। गोली लगने वाले स्थान पर ब्लैकनिंग से साफ हो गया था कि गोली नजदीक से मारी गई थी।
इसी बिंदु को लेकर पुलिस ने गहराई से जांच की। मनीष का वाट्सएप और मैसेज बॉक्स चेक किया, तो उसके प्रेम संबंधों का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने मनीष को हिरासत में लेकर सख्ती को पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया।

शुक्रवार को मनीष और उसके दोस्त आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तमंचा व चाकू भी बरामद किया गया है।
दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि वारदात में नामजद आरोपियों की संलिप्तता न मिलने पर उन्हेें फिलहाल क्लीन चिट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed