फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news health corona

बाजार में सैनिटाइजर, डेटोल का टोटा

Tue, 31 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news health corona
इटावा। लॉकडाउन के बाद जिले की दवा की दुकानों में सैनिटाइजर, डेटॉल और सेवलॉन का टोटा हो गया है।
विज्ञापन

सैनिटाइजर गिनी चुनी दुकानों में मिल रहा है, लेकिन डेटॉल और सेवलॉन है ही नहीं। दुकानदारों का कहना है कि कंपनियां माल की आपूर्ति ही नहीं कर पा रही हैं। इसके अलावा आवागमन के साधन बंद होने से भी कुछ दिक्कत आई है।
दवा विक्रेता नवीन मेहरोत्रा ने बताया कि सैनिटाइजर बिल्कुल खत्म हो गया है। आर्डर दे रखा है, लेकिन आपूर्ति नहीं मिल रही है। 100 मिलीलीटर का सैनिटाइजर 50 रुपये में तथा 500 मिलीलीटर का डिब्बा 250 रुपये में बिकेगा। दवाएं भी कम पड़ रही हैं। कानपुर में ही माल नहीं आ पाया है। विवेक जैन ने बताया कि सैनिटाइजर, डेटॉल कुछ भी नहीं है। 18 मार्च को आर्डर दिया था, गाजियाबाद से माल मंगाते हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट बंद होने से माल नहीं आ पा रहा है। अभी तीन-चार दिन और लग जाएंगे।
विज्ञापन

रामजी गुप्ता ने बताया कि सैनिटाइजर, डेटॉल और सेवलॉन नहीं मिल पा रहा है। गाजियाबाद, आगरा, कानपुर तथा लखनऊ से माल मंगाते हैं। लॉकडाउन की वजह से वाहन पास बनवा रखा हैं, कुछ दवाएं खुद ही लेकर आए हैं। दवा विक्रेता उमाकांत जैन ने सैनिटाइजर, डेटॉल और सेवलॉन नहीं है। जैन ने कहा कि दवाएं कम होती जा रही हैं। लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी, इसे देखते हुए प्रशासन को बाहर से दवा लाने वाले वाहनों को की संख्या बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed