फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Girl dies in auto-van collision

ऑटो-वैन की भिड़ंत में बच्ची की मौत

Tue, 06 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Girl dies in auto-van collision
चकरनगर। डुभौली घाट स्थित यमुना पुल पर मंगलवार को ऑटो और वैन की भिड़ंत में एक बच्ची की मौत हो गई और उसकी दादी, नानी, मामा को गंभीर हालत में सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों के चालक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

चकरनगर के नगला जोर गांव निवासी मजदूर सौरभ कुमार सोमवार को बेटी साक्षी (6), मां सुमन देवी, नानी श्रीकांति उर्फ कुंती और मामा जीतू उर्फ दीपू निवासी गढ़ी मंगल गांव थाना सहसों को लेकर रिश्तेदार के घर इकदिल गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सभी नगला जोर निवासी राजकुमार के ऑटो से घर लौट रहे थे। डुभौली घाट स्थित यमुना पुल पर सामने से आ रही वैन ने ऑटो में टक्कर मार दी।
हादसे में आटो चालक राजकुमार, वैन चालक अनिल के अलावा सौरभ की मां, बेटी, सास घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सुमन, जीतू व श्रीकांति को सैफई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि घायलों का इलाज सैफई में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नवंबर में होनी है शादी
हादसे में मृत बच्ची के मामा जीतू की मध्यप्रदेश लड़की से शादी तय हुई है। नवंबर में शादी होनी है। घर में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी बहन अंजलि उर्फ पिंकी (मृत बच्ची की मां) को देने के लिए जीतू आया था। सोमवार को इकदिल निवासी रिश्तेदार को निमंत्रण देकर सभी लोग लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed