फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Gang selling diesel theft caught

डीजल चोरी कर बेचने वाला गैंग पकड़ा गया, 15 से पूछताछ जारी

Tue, 07 Sep 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Gang selling diesel theft caught
ढाबे के अंदर ड्रम में भरा डीजल - फोटो : ETAWAH
बलरई (इटावा)। जसवंत नगर सीओ व क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात टैंकर से डीजल चुराकर बेचने वाले एक गैंग को पकड़ा है। क्षेत्र के ही एक ढाबे में पुलिस ने छापा मारकर चोरी का तीन हजार लीटर डीजल बरामद किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक कंपनी के आठ टैंकर, उनके चालकों के साथ ढाबे के कर्मचारियों व चोरी का डीजल खरीदने आए लोगों को पकड़ा है। पुलिस 15 लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले चार-पांच महीनों की सूचना मिल रही थी कि कानपुर से मथुरा एक नामचीन कंपनी का डीजल लेकर जाने वाले टैंकरों के चालक जसवंत नगर क्षेत्र के एक ढाबे में रुकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चालक व ढाबे के कर्मचारी मिलकर टैंकर से डीजल चुराते हैं और फिर बाजार से कम दाम में इसे बेच देते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे सीओ जसवंत नगर राजीव प्रताप सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम ने फौजी ढाबा में छापा मारा।
यहां कानपुर से मथुरा डीजल लेकर जा रहे आठ टैंकर खड़े मिले। इन टैंकरों से डीजल चुराया जा रहा था। मौके पर चोरी का डीजल व खरीदने वाले भी कई लोग खड़े थे।
पुलिस टीम ने ढाबा के कर्मचारियों, टैंकरों के चालकों, खलासी व चोरी का डीजल खरीदने आए समेत 15 लोगों को पकड़ा है। इन लोगों से पूछताछ कर डीजल चोरी के काले कारोबार व गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सीओ ने बताया कि मामले में ढाबा संचालक की संलिप्तता है या नहीं। इस बिंदु पर जांच की जा रही है। मौके पर ढाबा संचालक नहीं मिला है। हालांकि ढाबा के अंदर कई ड्रमों में भरा 3000 हजार लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है।

बाकी मामले की जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि टैंकर से डीजल चुराने के बाद टैंकर में डीजल की मात्रा को कैसे पूरा किया जाता था। इस बारे में भी तहकीकात की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में डीजल टैंकर

पुलिस की गिरफ्त में डीजल टैंकर- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed