{"_id":"60e1eb678ebc3e9ec7470800","slug":"etawah-news-fire-in-bjp-leader-s-house-under-suspicious-circumstances-etawah-news-knp6381351133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर में लगी आग, कार, तीन बाइकें, कार व गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर में लगी आग, कार, तीन बाइकें, कार व गृहस्थी का सामान जला
विज्ञापन
उदी (इटावा)। बढ़पुरा क्षेत्र के कृष्णा नगर में भाजपा नेता के घर में शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। परिवार के साथ सो रहे भाजपा नेता की नींद खुली। तब तक लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में लिया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कृष्णा नगर निवासी भाजपा जिला मंत्री राहुल राजपूत ने बताया कि शनिवार रात वह पत्नी ज्योति, बेटे यश (10) व बेटी संतोषी (3) के साथ घर की पहली मंजिल में बने कमरे में सो रहे थे।
जबकि, ग्राउंड फ्लोर पर बने गैराज में कार, तीन बाइक व साइकिल खड़ी थी। देर रात करीब एक बजे गैराज में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। कुछ देर बाद उनकी नींद खुली। वह कमरे से बाहर निकले, तो देखा कि आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से कमरे तक फैल चुकी थीं।
विज्ञापन
पूरे घर में धुआं भरा था और कुछ नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने फौरन पत्नी व दोनों बच्चों को जगाया और उन्हें लेकर मकान के पीछे के रास्ते से बाहर से निकल गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
करीब आधा घंटा बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक गैराज में खड़ी कार, एक साइकिल व तीन बाइक के साथ ही पहली मंजिल में स्थित कमरों में लगा एलसीडी, फ्रिज, बिस्तर व अन्य कीमती सामान समेत पूरी गृहस्थी जल चुकी थी। भाजपा नेता के मुताबिक आग से करीब 25 लाख रुपये का सामान जला है।
एसएसपी व एसपी ही पहुंचे
भाजपा जिला मंत्री के घर में आग लगने की सूचना पाकर एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता से घटना की जानकारी ली।
फोरेंसिक टीम ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए। एसएसपी का कहना है कि राहुल के घर में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
भाजपा नेता ने जताया शरारती तत्व पर शक
भाजपा नेता राहुल राजपूत ने किसी शरारती तत्व पर घर में आग लगाने का शक जताया है। उनका कहना है कि शरारती तत्व ने गैराज या उसके पास स्थित गैलरी में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है। इसके पीछे कौन है और मकसद क्या है। इस बारे में भाजपा नेता साफ तौर पर पुलिस को कुछ नहीं बता सके।