{"_id":"5e934d628ebc3e72be029c35","slug":"etawah-news-fir-etawha-news-knp554941827","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी गोदाम में धमाके के साथ लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी गोदाम में धमाके के साथ लगी आग
विज्ञापन
आतिशबाजी गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 18: आतिशबाजी गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
आतिशबाजी गोदाम में धमाके के साथ लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान के पास बने आतिशबाजी गोदाम में रविवार दोपहर जोरदार धमाके के साथ आग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
शहर के भूरा मोहल्ला निवासी जफर ने आतिशबाजी रखने के लिए बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान के पास गोदाम बनाया हुआ है। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक जोरदार धमाके हुए और आग लग गई। धमाकों से गोदाम की दीवार व छत गिर पड़ी। आसपास क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। दुकानदार जफर ने बताया कि उसे नहीं मालूम कि कैसे आग लगी है।