{"_id":"614f54088ebc3e0b35690e61","slug":"etawah-news-farmers-women-and-disabled-got-benefits-of-schemes-etawah-news-knp6544227193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब किसानों महिलाओं और दिव्यांगों को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब किसानों महिलाओं और दिव्यांगों को मिला योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
ब।रेहर में भाजपा सांसद डा रामशंकर कठेरिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए
- फोटो : ETAWAH
इटावा। एकात्म मानववाद के प्रणेता तथा अंत्योदय योजना के पक्षधर स्व. पं.दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी ब्लाक मुख्यालयों पर गरीब किसान मेले लगे। जिसमें लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित कराया गया।
ब्लाक बसरेहर में सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि, अंत्योदय का उद्देश्य है कि गरीबों, पिछड़ों को सबसे पहले योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस चूल्हा, वृद्धावस्था पेंशन के लाभाथियों को स्वीकृत पत्र प्रदान किए।
बढ़पुरा ब्लाक में विधायक सरिता भदौरिया ने मेले का शुभारंभ किया। यहां 06 माह से अधिक आयु के बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्न प्रासन कराया। कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए पं.दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था।
विज्ञापन
वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा है। यहां डीएम श्रुति सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, उपयुक्त मनरेगा शौकत अली मौजूद रहे।
जसवंतनगर ब्लाक में पूर्व विधायक जयवीर सिंह भदौरिया ने किसानों गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत 10 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए।
किसानों को सरसों के बीज की किट निशुल्क प्रदान की। बाल विकास परियोजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी, महेश मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, योगेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुग्रीव धाकरे, डीआईओएस राजू राणा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव आदि रहे।
ताखा ब्लाक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला गैस योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, आयुष्मान भारत योजना, पंडित दीनदयाल ग्राम विद्युतीकरण योजना सहित कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
यहां भाजपा जिलामंत्री चक्रेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह, एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, बीडीओ आशुतोष कुमार, एडीओ कृषि बृजेश कुमार आदि रहे।
महेवा ब्लाक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा शिवमहेश दुबे और क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया मौजूद रही। उन्होंने आधा सैकड़ा से अधिक लाभार्थियों को पेंशन, कृषि यंत्र, शौचालय, आवास, सीसीएल ऋण वितरण आदि के प्रमाण पत्र दिए।
यहां जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल , शिक्षक-प्रबंधक महासभा के जिला सयोंजक रविंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष महेवा प्रदीप तिवारी, बकेवर सुशील राजपूत, बंटू चौहान लखना, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, ऋचा मिश्रा, कुंदन तिवारी आदि ने भाग लिया। महेवा प्रधान कुमुद सिंह को पांच लाख के कृषि यंत्र का प्रमाण पत्र व फतेहपुरा के संदीप सिंह को सीडर का प्रमाण पत्र दिया।
चकरनगर में मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक केके राज और सीडीओ संतोष कुमार राय ने किया। यहां कृषि वैज्ञानिकों ने उत्तम खेती विषय में जानकारियां दी। सांसद डा.रामशंकर कठेरिया भी मेले में पहुंचे। यहां डीडीओ दीनदयाल वर्मा, बीडीओ सतीश चंद्र पांडे, एडीओ कृषि दयाशंकर राठौर, कृषि तकनीकी सहायक संदीप रावत मौजूद रहे।
भरथना में विधायक सावित्री कठेरिया ने स्टालों का अवलोकन किया। यहां पांच बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। यहां 50 किसानों व अन्य लाभार्थियों को पेंशन, कृषि यंत्र, शौचालय, आवास, सीसीएल ऋण वितरण के अलावा 11 किसानों को सरसों की बीज किट प्रदान की गई।
दस स्वयं सहायता समूहों को एक-एक लाख रुपये उनके खातों में भेजकर प्रमाण पत्र सौंपे गए। किसान छविनाथ सैफी, दलवीर, विमला देवी आलमपुर तुरैया को ट्रैक्टर चालित सुपरसीडर दिए गए।
छह महिलाओं को उज्जवला के तहत कनेक्शन दिए गए। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक नाथ चौधरी बद्री, सभासद हरिओम दुबे, राजेश तिवारी, मनीष जादौन, मोना चौबे, जिला उद्यान अधिकारी डा.सुनील कुमार, बीडीओ प्रतिमा शर्मा आदि रहे।

बढ़पुरा में भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने बांटी खाद्य सामग्री- फोटो : ETAWAH

बच्चों को अन्न प्राशन कराती विधायक सावित्री कठेरिया- फोटो : ETAWAH