{"_id":"60e48fba8ebc3eec6e29405b","slug":"etawah-news-farmer-dies-in-vehicle-collision-etawah-news-knp6386698186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास किसान को अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। पुलिस घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकदिल के सराय जलाल निवासी सुनील कुमार (35) किसान थे। वह सोमवार को खरीदारी करने बाजार गए थे। वहां से घर पैदल जाते समय हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जानकारी मृतक की पत्नी संजू को दी। सूचना पाकर पत्नी व बच्चे वेदांत व वंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।