फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news express way

हाइवे ठेकेदारों को ग्रामीणों ने मिट्टी खोदने से रोका

Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
etawah news express way
ऊसराहार में अवैध मिट्टी खनन करने का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : ETAWHA
इटावा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण में मिट्टी के अवैध खनन को लेकर बुधवार को मशीन लेकर पहुंचे ठेकेदारों को ग्रामीणों ने लौटा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी की खरीद किए बिना ही ठेकेदार अवैध रूप से खनन करना चाह रहे हैं। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल और प्रधानों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मामन गांव में टीले की भूमि पर मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल और ग्राम प्रधान मिलकर ग्राम समाज की भूमि से मिट्टी खनन कराने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण राज बहादुर, सुरेंद्र सिंह, सुभान अली, रवि कश्यप आदि का कहना है कि ठेकेदार मशीन लेकर गांव में मिट्टी खनन करने आए थे। कहा कि टीले की भूमि की मिट्टी की कोई बिक्री नहीं की गई है। मामले की शिकायत तहसील दिवस में की जा चुकी है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने हाईवे निर्माण कंपनियों पर ग्राम समाज व वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन करने का आरोप लगाया है। कहा कि इसकी शिकायत राज्यपाल से करेंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि एक्सप्रेस वे के निर्माण में कार्यरत कंपनियों को मिट्टी का पैसा मिला है। वह ग्राम समाज या अन्य भूमि से मिट्टी नहीं ले सकतीं। मामले की जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बिना अनुमति के मिट्टी का खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से खरीद कर ही मिट्टी को उपयोग में लाया जा सकता है। ग्रामीणों की शिकायत पर मिट्टी उठाने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed