फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

दो बच्चों की मौत के बाद चेती एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी

Mon, 09 Mar 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे गड्ढ़ों के आसपास टीन की बेरीकेडिंग - फोटो : ETAWHA
इटावा। दो बच्चों की मौत के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की निर्माण संस्था चेती। निर्माणदायी संस्था घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद खोदे गए गड्ढों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम के लिए टिनशेड से घेराबंदी कराई है। हादसे वाली जगह के आसपास में भी अन्य गड्ढों को खोदकर डाल दिया गया था जहां से केवल पचास मीटर की दूरी पर ही आबादी रह रही हैं।
विज्ञापन

इटावा जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही संस्था दिलीप बिल्डकॉन की लापरवाही से तीन दिन पहले नगला पछांय में दो बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद घटनास्थल पर बने गड्ढों में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। खोदी गई जमीन के आसपास में टिनशेड से घेराबंदी करा दी है। इन गड्ढों के समीप ही ग्रामीणों के मकान बने हुए हैं। इनमें रहने वाले बच्चे इसके आसपास खेलते रहते हैं। इतना ही नहीं घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर इसी तरह के अन्य गड्ढों को भी खोद दिया गया है। गड्ढों में दस फीट से ज्यादा पानी भरा होने के कारण आसपास से गुजरने वाले ग्रामीणों और जानवरों को उसकी गहराई समझ में नहीं आती है। इसी को लेकर कार्यदायी संस्था ने खोदे गए सभी गड्ढों के आसपास में टिनशेड से बेरीकेडिंग की है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष भी है कि कार्यदायी संस्था से शिकायत करने के बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। दिलीप बिल्डकॉन के सचिन जैन ने बताया कि जहां पर भी खुदाई की गयी है वहां पर बेरीकेडिंग कराई गई है। साथ ही हादसे वाली जगह से पानी निकाला जा रहा है। वहीं उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि कार्यदायी संस्था को बिना सुरक्षा के इंतजाम किए बिना काम नहीं करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अब शुरू होने लगी राजनीति
नगला पछाय में हुए हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस ने दलित परिवार का मुंह बंद करने का आरोप लगाया है। वहीं सपा नेताओं ने भी होली के बाद पीड़ित परिवार से भेंटकर प्रदेश नेतृत्व को जानकारी देने की बात कही है। सपा के जिला सचिव संग्राम सिंह चौहान ने दलित परिवार के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। लापरवाही को लेकर कार्यदायी संस्था पर मुकदमा दर्ज नहीं करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारी सचिन जैन ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के करीब में रहने वाले ग्रामीणों से निर्माण स्थल की जगह पर बच्चों और जानवरों को नहीं जाने देने की अपील की है साथ ही निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed