फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पांच वार्डो में घर घर कूड़ा कलेक्शन का काम बंद

Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। नगर पालिका परिषद के पांच वार्डों में घर घर कूड़ा कलेक्शन का काम बंद हो गया है। कूड़ा कलेक्शन के लिए अनुबंधित कंपनी का करार समाप्त होने और उसके बाद सहारनपुर के सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल अंगीकार करने की जल्दबाजी नगर पालिका को भारी पड़ सकती है। शहर में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों की संख्या बहुत कम है। ऊपर से दो दिन हो रही बारिश ने कूड़े की समस्या को और गंभीर बना दिया है। यदि कूड़ा समय पर नहीं उठा तो मोहल्ले में ही सड़ेगा। इससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने ललिता अर्चीड कंपनी को पांच वार्डों शांती कालोनी, अड्डा जालिम, विजय नगर, अजीत नगर और गांधी नगर में एक महीने तक नि:शुल्क घर-घर कूड़ा कलेक्शन का काम सौंपा गया था। यह काम डेमो के रूप में कराया गया। इसमें मोहल्ले के लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग घर में ही रखने और इसके बाद नगर पालिका के कलेक्शन वाहन मेें उसी हिसाब से कूड़ा रखने के बारे में जानकारी दी गई। फरवरी के अंत में एक महीने की अवधि समाप्त होने के बाद कूड़ा कलेक्शन का काम कंपनी ने बंद कर दिया। अब इन वार्डों में कूड़ा कैसे निस्तारित होगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़ा निस्तारण की योजना लागू की जा रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया है। मोहल्ले से कूड़ा उठवाने की जिम्मेदारी अब नगर पालिका की है। लोगों को इस बारे में कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed