{"_id":"5e5e99c98ebc3eeb3b750baf","slug":"etawah-news-etawha-news-knp548387170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की 130 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की 130 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर ब्लॉक के चौबिया क्षेत्र में वन विभाग की 130 हेक्टेयर (1560 बीघा) भूमि को सदर तहसील प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा दी है। भूमि पर आसपास के किसानों ने कब्जा करके फसलें बो रखीं थीं।
एसडीएम सदर सिद्धार्थ तथा तहसीलदार एन राम मंगलवार को चौबिया पहुंचे और भूमि की पैमाइश की। इसके बाद वन विभाग ने जेसीबी से भूमि पर कब्जा हटवाना शुरू किया। बसरेहर क्षेत्र के वन दरोगा राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया पिछले एक माह से भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई चल रही थी। मंगलवार को वन विभाग की 130 हेक्टेयर यानी 1560 बीघा भूमि कब्जा मुक्त हो गई है, जबकि अभी करीब 20 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त होनी बाकी है। चौबिया क्षेत्र में वन विभाग की कई जगह खाली पड़ी भूमि पर किसानों ने कब्जा कर रखा है।
वन रेंजर एमके तिवारी, वन दरोगा राजेंद्र कुमार शर्मा ने नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश सिंह, कानूनगो नरेंद्र कुमार सिंह, कृपाल सिंह व लेखपाल लाल बहादुर के साथ पांच ग्राम पंचायतों से भूमि को मुक्त कराया। इनमें कृपालपुर में 10 हेक्टेयर, नीमासेई में10 हेक्टेयर, उनवा संतोषपुरा में 30 हेक्टेयर, थुलरई में 50 हेक्टेयर, खेड़ा हेलू में 30 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई।
विज्ञापन
वन दरोगा राजेंद्र शर्मा ने बताया कब्जा मुक्त हुई भूमि पर पौधों के लिए तैयार किया जाएगा। जिप्सम आदि डालकर आने वाले बरसात के मौसम में पौधारोपण किया जाएगा। नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया किसान सरकारी जमीन पर कब्जा न करें। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले किसानों पर ऐसी ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।