फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

अगर सरकार ने सुनवाई नहीं की तो कांग्रेसी किसानों के साथ छुट्टा गोवंश ले जाकर मुख्यमंत्री आवास में बंद करेंगे ः लल्लू

Fri, 21 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
etawah news
महेवा में कांग्रेस की जनसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने संबोधित किया - फोटो : ETAWHA
इटावा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने कहा कि छुट्टा गोवंश से प्रदेश के किसान परेशान हैं। समस्याएं उठाने पर किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। अगर सरकार ने सुनवाई नहीं की तो कांग्रेसी किसानों के साथ छुट्टा गोवंश ले जाकर मुख्यमंत्री आवास में बंद करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भरथना और महेवा में जनजागरण जनसभाओं को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक अजय कुमार ने पहली सभा महेवा सब्जी मंडी और दूसरी जनसभा भरथना के गांव बाहरपुरा में की।
विज्ञापन

जनसभाओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था। किसानों की आय बढ़ना तो दूर खाद बीज के दाम बढ़ गए। बिजली भी महंगी हो गई। पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान छुट्टा गोवंश से परेशान हैं। छुट्टा गोवंशों के कारण प्रदेश में कई दर्जन किसानों की जान जा चुकी है। छुट्टा गोवंश से फसलें बचाने के लिए किसान खेतों की चौकीदारी कर रहे हैं। इसके एवज में सरकार को भत्ता देना चाहिए। गन्ना किसानों का 78 करोड़ रुपया मिल मालिकों पर बकाया है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। गेहूं का समर्थन मूल्य 3200 और धान का 2500 रुपये क्विंटल होना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी तीन मार्च को तहसीलों का घेराव करेंगे। 6 मार्च को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। इसके बावजूद छुट्टा गोवंश से किसानों को छुटकारा नहीं मिल तो 17 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के साथ आवास में छुट्टा गोवंश बंद करेंगे।

जनसभाओं को प्रदेश महासचिव अनिल यादव, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कीरत प्रसाद पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, रोहित चौधरी, अंशु तिवारी, आशुतोष दीक्षित आदि ने भी अपने विचार रखे। प्रेम नरायन दोहरे, हंसमुखी शंखवार, सुखराम सिंधी, रणवीर सिंह यादव, पल्लव दुबे, सुभाष चन्द्र शाक्य, कल्लू पोरवाल, महेवा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज दीक्षित, डा. श्याम बाबू त्रिपाठी, सतीश नागर, चंद्र प्रकाश सक्सेना, सुशील वर्मा, सुधीर पोरवाल, राजकुमार दीक्षित, कलावती निषाद, रामचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed