{"_id":"5e4d7a898ebc3ef2c571e84b","slug":"etawah-news-etawha-news-knp5457140119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में पकड़ा गया एक्सईएन बिजली का झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में पकड़ा गया एक्सईएन बिजली का झूठ
विज्ञापन
इटावा में कानपुर मंडल कमिश्रंर डा0 सुधीर एम बोबडे ने कोतवली सदर किया निरीक्षण
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बड़पुरा ब्लॉक के मानिकपुर विशु गांव में लगाई मंडलायुक्त की चौपाल में एक्सईएन बिजली का झूठ पकड़ा गया। उन्होंने चौपाल में कहा कि गांव को 18 घंटे बिजली मिल रही है। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि 18 घंटे नहीं मिल रही और कल से तो बिजली आई ही नहीं।
गांव में विकास की जमीनी हकीकत जानने के लिए मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे ने चौपाल लगाई। इसमें शासन की योजनाओं का सत्यापन किया। एक्सईएन बिजली कागजी रिकार्ड बढ़ गए लेकिन जनता के बीच झूठ पकड़ा जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और सुधार करने की हिदायत दी। बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें भी ग्रामीणों ने बताईं। इस पर मंडलायुक्त ने सोमवार को गांव में शिविर लगाकर सुधार करने को कहा। पंचायत सचिव ने बताया कि गांव में 241 शौचालय बनवाए गए हैं। राशन दुकान में दर्ज 71 अंत्योदय, 833 पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को ई-पास मशीन से खाद्यान्न वितरण की जानकारी मंडलायुक्त को दी गई। मंडलायुक्त ने पूछता तो ग्रामीणों ने हां में हाथ उठाया। 102 लोगों वृद्धावस्था, 74 को विधवा और 17 को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिलने की बात पंचायत सचिव ने बताई। आवास की जानकारी करने पर कुछ लोगों ने आवास न मिलने की शिकायत की।
इस पर आयुक्त ने जिले में आवास विहीन लोगों का सर्वे कराकर प्रधानमंत्री योजना के आवास दिलाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने अंत्योदय कार्ड धारकों से आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनवाने की अपील की। चौपला के बाद आयुक्त ने गांव में बने माडर्न पार्क को भी देखा। संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी ,मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर., मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर, जिला विकास अधिकारी दीनदयाल, परियोजना निदेषक डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुरा प्रशांत कुमार अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।