{"_id":"5e629f2d8ebc3ec5492bddf0","slug":"etawah-news-etawah-safari-etawha-news-knp5490471127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी मित्र बताएंगे पर्यटकों को इटावा सफारी की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी मित्र बताएंगे पर्यटकों को इटावा सफारी की खूबियां
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क में घूमने वालों को अब सफारी के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए सफारी मित्र मिलेंगे। सफारी पार्क प्रबंधन ने वन्य जीव संरक्षण में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं, युवकों और प्रबुद्धजनों को सफारी मित्र बनाने का निर्णय लिया है। इन सफारी मित्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सफारी पार्क के निदेशक वीके सिंह ने बताया कि स्कूली छात्र छात्राएं, युवक और प्रबुद्धजन 16 मार्च सायं 5 बजे तक सफारी मित्र बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 18 मार्च से 20 मार्च तक तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत लिखित परीक्षा आयोजित कर वन्य जीव संरक्षण में रुचि रखने वाले 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को पुन: 24 मार्च से 26 मार्च तक तीन दिवसीय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह चयनित सफारी मित्र ग्रीष्मावकाश में वन्यजीव संरक्षण एवं उसके प्रचार प्रसार में अपना योगदान आगंतुकों को निशुल्क उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने बताया कि सफारी मित्रों को सफारी का ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं अद्यतन जानकारी, सफारी क्षेत्र में पाये जाने वाले फ्लोरा एवं फाना की जानकारी, विभिन्न सफारियों में उसमें रखे गए वन्यजीवों की जानकारी, वन्यजीवों के प्रबंधन के संबंध में संक्षिप्त जानकारी, सफारी पर्यटकों की सुरक्षा सुविधा, उनके प्रति व्यवहार की जानकारी, सफारी में पाये जाने वाले पक्षी एवं तितली प्रजाति के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी प्रशिक्षण निशुल्क होंगे। इसमेें किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।