फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Etawah: Retired soldier shoots two relatives of daughter-in-law

रिटायर्ड फौजी ने बहू की बहन के ससुर व मामा को गोली से उड़ाया

Thu, 02 Sep 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Etawah: Retired soldier shoots two relatives of daughter-in-law
किसान रामशंकर की फोटो - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। कचौरा रोड स्थित जानकीपुरम में गुरुवार दोपहर सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से छत पर चढ़कर नीचे बैठे बहू के मामा व उसकी बहन के ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारोपी फौजी, उसकी पत्नी व बेटे को पकड़ लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त राइफल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी सर्वेश यादव मूलरूप से आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र के मलीहा खेड़ा शाहपुरा गांव का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से परिवार के साथ जानकीपुरम मोहल्ले में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बेटे शिवम की शादी 26 जून 2020 को करहल थाना क्षेत्र मैनपुरी के नगला मुकुंद गांव निवासी योगेंद्र सिंह की बेटी नेहा से हुई थी। योगेंद्र नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
शादी के बाद कुछ समय बाद से शिवम व नेहा में किसी न किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। सीओ जसवंत नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को नेहा के मायके पक्ष के कुछ लोगों ने शिवम के भाई विकास को पीट दिया था।
इसी की पंचायत के लिए कचौरा रोड निवासी नेहा के मामा रिटायर्ड मेजर सूबेदार कैलाश यादव (48) व दुर्गापुरा रोड रेल मंडी कस्बा निवासी बहन के ससुर रामशंकर (48) व एक अन्य नेहा की ससुराल आए थे।

जहां दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और आपे से बाहर हुए सर्वेश ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उन लोगों पर गोली चला दी। गोली कैलाश व रामशंकर के सीने में लग गई। कैलाश की मौके और रामशंकर की सीएचसी में मौत हो गई।

रिटायर्ड मेजर सूबेदार कैलाश यादव की फोटो

रिटायर्ड मेजर सूबेदार कैलाश यादव की फोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed