{"_id":"621bbb56e2580c1c4e56c2a5","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6829397109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद युवती का शव गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद युवती का शव गायब करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। खरदूली गांव से 20 दिन पहले लापता हुई युवती का अभी तक पता नहीं चला है। पिता ने बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खरदूली गांव निवासी राम सिंह ने नौ फरवरी को सैफई थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। का मामला दर्ज कराया था। उनके मुताबिक बेटी सुहागिनी (21) सात फरवरी की दोपहर बाजार जाने से लिए घर से निकली थी। तब से लापता है। अभी तक पुलिस सुहागिनी का पता नहीं लगा सकी है।
शनिवार को राम सिंह ने सैफई थाने में बढ़पुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा की मडैया निवासी मोहन सिंह न एक अज्ञात पर बेटी की हत्या कर शव को गायब करने का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि जानकारी मिली है कि मोहन ने साथी के साथ मिलकर सुहागिनी की हत्या कर शव गायब कर दिया है। सीओ विजय सिंह का कहना है युवती की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। सुहागिनी के पिता की तहरीर पर हत्या व शव गायब करने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।