फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

शव ले जाने की नहीं थे पैसे, प्रधानों ने की मदद

Sun, 13 Feb 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
etawah news
जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : ETAWAH
सैफई। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी एक बच्चे की रविवार को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के पास शव ले जाने तक के पैसे नहीं थे। मदद की गुहार लगाते समय उन पर दो प्रधानों की नजर पड़ी। दोनों ने मदद करते हुए एंबुलेंस से शव को फर्रुखाबाद तक भेजने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊ दरवाजा के गांव भीकमपुर निवासी धर्मवीर का आठ साल का बेटा अनमोल सोमवार दोपहर पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिर पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। परिवार ने सैफई विश्वविद्यालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। धर्मवीर के पास रुपये नहीं बचे थे। जैसे-जैसे जुटाए गए रुपये उन्होंने बेटे के इलाज में लगा दिए थे। बाहर बैठकर परिजन लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे। इसी बीच गींजा गांव के प्रधान राधाकृष्ण यादव और नगला सुभान के प्रधान सुनील ठाकुर ने आपस में बात कर एंबुलेंस तय किया और बच्चे के शव के साथ परिजनों को उनके गांव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed