फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

कारों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर

Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
etawah news
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : ETAWAH
सैफई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 104 पर फूड प्लाजा के करीब रविवार को दो कारों में भिड़ंत हो गई। एक युवक की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर वाहनों को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के नैनी थानाक्षेत्र में नई बाजार निवासी मनीष (37) पुत्र भगवानदास कार से अपने मित्र पीएन पांडेय(40), विजय विश्वकर्मा (45) और छविनाथ विश्वकर्मा के साथ दिल्ली जा रहे थे। वहीं गाजियाबाद के बी 1/601 वैभव खंड लोटस पांड अपार्टमेंट निवासी अरविंद श्रीवास्तव(39) अपने पिता केके श्रीवास्तव(72), मां विमला श्रीवास्तव(65) और पत्नी चारु श्रीवास्तव(36) के साथ बस्ती में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 104 के पास अरविंद ने अपने आगे चल रही मनीष की कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों कारों में बैठे लोग अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कार सवार विजय विश्वकर्मा की मौत हो गई। विमला श्रीवास्तव और चारु श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी है। अन्य को मेडिकल यूनिवर्सिटी से छुट्टी दे दी गई। शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed