{"_id":"6209472ea4d3a310297d2c63","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6804635120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद आज से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने बाद आज से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। एक महीने बाद सोमवार से छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल-कॉलेज पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। अभिभावकों ने भी बच्चों को विद्यालय भेजने का मन बना लिया है। पिछले दिनों अभिभावकों की भी इस बारे में राय ली गई थी तो उन्होंने विद्यालय खोलने की बात कही थी।
पिछले सप्ताह कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं के लिए विद्यालय खोल दिए गए थे। इसके बाद कोरोना के मामलों में लगातार कमी आने के बाद सरकार ने सभी स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए। यह स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। इसे लेकर इन विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। जिसमें मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है।
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय भी सोमवार से खोल दिए जाएंगे। इसे लेकर इन विद्यालयों में तैयारियां कर ली गई हैं। शिक्षक तो पहले से ही विद्यालय जा रहे हैं लेकिन अब सोमवार से छात्र-छात्राएं भी विद्यालय आएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि विद्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।