फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

शिक्षामित्रों के आचरण के खिलाफ स्कूली बच्चों ने की नारेबाजी

Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
etawah news
नारेबाजी करते प्राथमिक विद्यालय सगरा के छात्र छात्राएं - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम सगरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले महिला समेत दो शिक्षामित्रों के अभद्र आचरण का स्कूली बच्चों ने विरोध किया। आक्रोशित छात्र- छात्राओं ने ब्लॉक संसाधन केंद्र व तहसील कार्यालय परिसर में मदिरा पान करने वाले शिक्षामित्र व न पढ़ाने वाली महिला शिक्षामित्र के विरोध में नारे लगाए। अभिभावकों के साथ तहसीलदार चकरनगर को लिखित प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में 11 बजे 24 से अधिक स्कूली बच्चे ब्लॉक संसाधन केंद्र चकरनगर पहुंचे और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने दोनों शिक्षा मित्रों के नाम लेकर हाय- हाय करने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर तहसीलदार यदुवीर सिंह यादव उनके पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। प्रवीण कुमार, प्रतीक कुमार, आनंद कुमार, अभिनेंद्र कुमार, प्रशांत कुमारी, नीलम कुमारी, कृष्णा कुमारी, सरिता कुमारी, काजल आदि बच्चों का आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र शराब पीते हैं, हम लोगों से नमकीन मंगाते हैं। महिला शिक्षामित्र पर आरोप है कि वह समय से न विद्यालय आती हैं और न ही पढ़ाती हैं। विद्यालय में आकर हम लोगों से अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों में सुनील कुमार, सत्येंद्र सिंह, दलवीर सिंह, राकेश सिंह, महावीर सिंह, दशरथ सिंह निवासी ग्राम सगरा का आरोप है दोनों ही शिक्षामित्रों ने विद्यालय का माहौल पूरी तरह से दूषित कर दिया है। विद्यालय परिसर के चारों ओर शराब के क्वार्टर व खाली गिलास पड़े रहते हैं। विद्यालय में बैठकर अराजक तत्वों के साथ आए दिन शराब व पार्टियों की जाती है जिससे बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में हैं शिक्षकों के दो गुट
चकरनगर खंड शिक्षा अधिकारी अल्केश कुमार का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों के दो गुट हैं। मतभेद होने के कारण बच्चों को उकसा कर शिकायत के लिए भेजा गया है। आरोपी शिक्षामित्र सुरेश यादव व प्रीती को पूर्व में भी समझाया गया था, लेकिन आपसी विवाद सुलझ नहीं रहा है। 27 दिसंबर को स्कूल के दोनों पक्षों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों के सामने बैठा कर सुलह कराई जाएगी। ऐसा न होने पर आरोपी शिक्षामित्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की शिक्षा को किसी भी दिशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed