{"_id":"61c616b1ee395055e61f8878","slug":"etawah-news-etawah-news-knp671521410","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में खंदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में खंदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
खंदी को बंद करते किसान
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत चौपला के पास बासक रजबहा में गुरुवार की रात को अचानक खंदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने खंदी को बंद किया। सूचना देने के बाद नहर विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे किसानों में काफी गुस्सा है।
क्षेत्र के गांव चौपला के पास एक्सप्रेसवे के पास से बासक रजबहा गुजरता है। गुरुवार की रात को चौपुला के पास अचानक खंदी कट गई जिससे चारों ओर पानी भर गया। शुक्रवार की सुबह लोग जब अपने खेतों की ओर गए तो चारों ओर पानी देख सन्न रह गए। खंदी कटने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन सूचना के बाद कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में आसपास के लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खंदी को बंद किया।
जलभराव होने से गेहूं, सरसों की फसलों में काफी पानी भर गया जिससे उसके खराब होने की आशंका पैदा हो गई है। नहर विभाग के किसी अधिकारी के न पहुंचने से किसानों में काफी रोष है। किसान राम वीर सिंह धर्म सिंह अजय यादव अमर सिंह राकेश कुमार ने बताया कि रजबहा की सही तरीके से सफाई नहीं कराई गई जिससे खंदी कटी है। उन्होंने बताया कि करीब ढाई सौ बीघा में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से रजबहा की सही तरीके से सफाई कराने व फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।