{"_id":"61c6154f9260087cdb5dde4b","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6715194109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुनवाई में चार महिलाओं ने दिया प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुनवाई में चार महिलाओं ने दिया प्रार्थना पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को महिला जन सुनवाई दिवस में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर 04 महिलाओं ने प्रार्थना दिया।
सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन चली सुनवाई में विनीत विहार निवासी संगीता दुबे ने थाना फ्रेंडस कालोनी में दर्ज मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने, बजरिया पक्का तालाब निवासी प्रेमलता सिंह ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाए जाने, न्यू रोडवेज बस स्टेंड कटरा बल सिंह लडै़ती भवन निवासी ने पैतृक मकान में हिस्सा दिलाए जाने व उमाशंकर त्रिपाठी निवासी लखना ने घरेलू हिंसा के संबंध में शिकायत की।
सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बलात्कार, अपहरण, एसिड अटैक एवं यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं के संबंध में तत्काल विधिक कार्यवाही की जाए। किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सूरज सिंह, महिला थाना प्रभारी रजनी सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी अंजली, जिला समन्वयक अजित कुमार दुबे, अर्चना जादौन आदि रहे।