{"_id":"61c611b35110094dc6061e27","slug":"etawah-news-etawah-news-knp671516666","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल 2021 को सुबह एक युवक का शव हवाई पट्टी रोड ओढमपुर गांव के पास पेड़ पर लटकता मिला था। परिजनों ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ षड्यंत्र कर हत्या करने का मुकदमा सैफई थाने में दर्ज कराया है।
न्यायालय सीजीएम कोर्ट में विकास कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रवीण कुमार निवासी ग्राम सेलामऊ थाना करहल जिला मैनपुरी ने पूजा पत्नी रामबीर निवासी ग्राम झिंगूपुर थाना सैफई व आशा पत्नी प्रकाश, विपिन व विकास पुत्रगण प्रकाश निवासीगण ग्राम नगला बिहारी थाना सैफई और राधे उर्फ शिवम पुत्र बिहारीलाल उर्फ ढोलकिया निवासी ग्राम नगला सुभान थाना सैफई के खिलाफ मामला दर्ज करने की याचिका दी थी। इसमें बताया है कि 3 अप्रैल 2021 को समय करीब 6 बजे शाम को हमारे छोटे भाई नवनीत उर्फ मोतिया के मोबाइल नंबर पर राधे उर्फ शिवम को फोन करके कहा कि पूजा मामी ने झिंगूपुर बुलाया है। जिस पर मेरा भाई मां को बता कर मोटरसाइकिल से घर से निकल गया था। अगले दिन 4 अप्रैल को सुबह हमारे गांव के सत्येंद्र कुमार पुत्र कुशल पाल के फोन पर मेरे भाई के बारे में सूचना दी गई। बताया कि सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम हवाई पट्टी जाने वाले मार्ग ओढमपुर गांव के पास नवनीत उर्फ मोतिया का सड़क के किनारे पेड़ पर शव लटकता हुआ पाया था। वहीं पास में उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी हुई थी।
बाद में सैफई थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। उसने अपनी मामी सहित पांच लोगों खिलाफ षड्यंत्र के तहत भाई की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।