{"_id":"61c4c5e9e72fd30ef571229c","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6713240175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना में 50 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना में 50 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक पार्क
विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 06- आधुनिक पार्क का भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव को प्रती?
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। नगर पालिका परिषद और जिला पंचायत ने मिलकर भरथना नगर वासियों को पार्क के रूप में एक तोहफा दिया है। जिला पंचायत ने पशु अस्पताल के सामने खाली पड़ी भूमि को पार्क के लिए दिया है। नगर पालिका पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत इस भूमि पर 50 लाख की लागत से आधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इस पार्क में बच्चों के झूले खेलने-कूदने के उपकरण लगेंगे। वहीं बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं को सुबह-शाम टहलने आदि की सुविधा होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ‘अंशुल’ ने बृहस्पतिवार को आधुनिक पार्क और उसकी बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक पार्क के निर्माण से नगर के बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों को टहलने, खेलने-कूदने आदि सुविधाएं मिलेंगी। पार्क में अन्य पौधे लगाने के साथ रात-दिन ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों को प्राथमिकता से लगाएं। कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, मनोज यादव बंटी, अजय यादव, सुरेंद्र यादव, अनीता दिवाकर, पुष्पेंद्र यादव रिंकू, नगर पालिका चेयरमैन हाकिम सिंह, लल्ला सिंह कठेरिया ने संबोधित किया।
नगर पालिका ईओ राम आसरे कमल ने बताया कि प्रस्तावित पार्क की अनुमानित लागत 50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। पार्क में रनिंग ट्रैक, ओपन जिम के साथ अन्य संसाधन सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस दौरान केके यादव, राजीव यादव, विश्राम सिंह, सभासद शिवराम सिंह, शशांक यादव, वीपी यादव, रहीश वारसी, रामजी भदौरिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन करुणा शंकर दुबे ने किया।