{"_id":"61a52093bfc99d725552eed2","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6668005173","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। भरथना-बकेवर मार्ग पर मोढ़ा देव गांव के सामने सोमवार की दोपहर हथठेला और बाइक में भिड़ंत हो गई। हथठेला पर बैठी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बाइक सवार अबोध बालक सहित तीन लोग चुटहिल हो गए।
भरथना के मोढी गांव की निवासी माया देवी (65) पत्नी तामेश्वर हथठेला पर बैठकर भरथना की तरफ जा रही थी। उसी दौरान पीछे से आ रही बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना में बाइक चालक रामसेवक (26) पुत्र कलेक्टर निवासी ब्रह्मपुरी फर्रुखाबाद और पीछे बैठी उसकी रिश्तेदार मंजू देवी, उसका अबोध बालक मामूली चुटहिल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
सीएचसी पहुंची मृतका के परिवार की सुमन व और कांती देवी आदि के अनुसार माया देवी हथठेला पर बैठकर भरथना स्थित एक बैंक से वृद्धावस्था पेंशन निकालने जा रही थी। रास्ते में घटित हादसे में उनकी जान चली गई। चुटहिल रामसेवक ने बताया कि रास्ते में अचानक टेंपो का कट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर हथठेला से टकरा गई।