फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

आगरा के शेरा ने पठानकोट के बब्बी पहलवान को हराया

Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news
दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान - फोटो : ETAWAH
सैफई। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया गया। सबसे बड़ी इनामी कुश्ती में शेरा पहलवान आगरा ने पठानकोट के बब्बी पहलवान को शिकस्त देकर अपने नाम की। दंगल में कुल 157 कुश्तियां कराई र्गइं। प्रतियोगिता में देशभर के नामी पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

दंगल में मिट्ठू पहलवान जम्मू ने श्यामसुंदर आगरा को, संतोष भिंड ने चकरनगर के राघवेंद्र को हराया। शिवम रावत सैफई और करुआ यादव आगरा के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। इसी क्रम में विजयपाल बरौली और छोटे नगला मचे, सैफई के ऋषि कांत और आगरा के कृष्ण मुरारी, मैनपुरी के शिवम और रजनीश की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दंगल के दूसरे चरण में फैजाबाद के होशियार सिंह ने इटावा के सोनू को, रामगोपाल सेमरा ने आगरा के बलदेव को हराया। सैफई के इंद्रजीत ने गोरखपुर के सुरेंद्र को हराया, नीरज ने विवेक को हराया। बनारस के राजीव ने बागपत के सादा पहलवान को हराया। बागपत के सुधीर ने बनारस के आजाद को हराया। निर्णायक की भूमिका रमेश यादव, मंगल सिंह यादव पहलवान व कमलेश यादव कोच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल आयोजन कमेटी के सदस्य चंदगीराम यादव प्रधान, रामनरेश यादव, आनंद उर्फ बबलू, महावीर सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, महावीर सिंह यादव फतेहपुरा को प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक हरिओम यादव, जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, शंभू नाथ दोहरे, मोहित यादव ,जयप्रकाश अग्रवाल, रामनाथ सिंह यादव, नगर अध्यक्ष गाजियाबाद, केपी सिंह शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed