फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बेटियों को अवसर मिले, तो बेटों को पछाड़ देंगी

Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
etawah news
कन्या के साथ शिक्षक पंकज सिंह चौहान - फोटो : ETAWAH
इटावा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर समारंभा फाउंडेशन ने यंग जीनियस एकेडमी में सोमवार को चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विद्यालय के लगभग 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋचा राय ने छात्र-छात्राओं को निरंतर पढ़कर समाज में स्थान हासिल करने की शिक्षा दी। कहा कि बेटियों को भी समुचित अवसर मिले तो वह भी बेटों के समान सफल हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि संगीता अग्रवाल ने यत्र नारी पूज्यंते तत्र देवता रम्यते नामक विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किया। वसु भार्गव ने प्रथम, सान्या कुशवाहा ने द्वितीय एवं कनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सदस्य दीप्ति सिंघल ने चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग के विजेताओं के नाम घोषित किया। इसमें परिधि ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय व अभिनय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अलका रोहिरा ने चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग के विजेताओं के नाम घोषित किया। इस वर्ग में माधव भार्गव ने प्रथम, स्नेहा यादव ने द्वितीय व सक्षम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सभी विजेताओं को नर्सिंग अधीक्षिका उर्वशी दीक्षित ने सम्मानित किया। इस मौके पर समारंभा की सदस्य अलका रोहिरा, हेना वर्मा, प्रीतम खन्ना, पंकज कुमार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य देश कुमारी ने आभार जताया। उधर, इस मौके पर भारत विकास परिषद इटावा तुलसी ने सोमवार की सुबह इंजीनियर्स एकेडमी में 21 कन्याओं का पूजन किया। शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। अध्यक्ष अंजू चौधरी, अनीता सिंह, मंजू सिंह, देश कुमारी, प्रीतम खन्ना, नीलिमा चौधरी, पंकज सिंह चौहान एवं अवधेश कुमार ने कन्याओं को फल, मिष्ठान, वस्त्र एवं दक्षिणा इत्यादि देकर आशीष प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed