फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

ब्लाक बनाने को सत्याग्रह शुरू

Sat, 02 Oct 2021 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news
देसरमऊ में गांधी चबूतरे पर सत्याग्रह आंदोलन करते मिशन इकदिल ब्लॉक के पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। इकदिल को ब्लाक बनाने की घोषणा न करने के विरोध में मिशन इकदिल ब्लाक ने शनिवार को ग्राम पंचायत देसरमऊ में गांधी चबूतरे से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की। मिशन संयोजक दीपक राज ने बताया कि उन्होंने मिशन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ पिछले दिनों सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा था और अमल न होने पर गांधी जयंती के दिन सत्याग्रह आंदोलन की बात कही थी। इसी के तहत आंदोलन की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

मिशन संयोजक ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर ग्रामीणों को नए विकास खंड के निर्माण से संबंधित शासन-प्रशासन की अब तक की जो भी कार्यवाही हुई के बारे में जानकारी दी। बताया कि नए विकास खंड के भवन निर्माण के लिए डीएम भूमि का प्रस्ताव भेज चुके हैं। सदर विधायक और सांसद के वादे भी ग्रामीणों को बताए गए। कहा कि सभी का कर्तव्य है की इनके वादों को याद दिलाया जाए। कहा कि सत्याग्रह सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य करेगा। अगर फिर भी मांग नहीं मानी गई तो दूसरा रास्ता अपनाया जाएगा। बताया कि रविवार को पिलखर गांव में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सह संयोजक डा. सुशील सम्राट ने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन में जो भी कार्यवाही करेंगे, उसको राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को रोजाना रजिस्ट्री से पत्र भेजकर अवगत कराएंगे। देसरमऊ के प्रधान नीरज कुमार ने कहा कि अब जब कभी कोई बड़ा आंदोलन होगा, उसमें पूर्ण सक्रियता निभाने के लिए अपनी ग्राम पंचायत के लोगों को प्रेरित करेंगे। पूर्व प्रधान कपिल देव ने लोगों को ब्लॉक की अहमियत समझाई। इस मौके पर पूर्व प्रधान लाखन सिंह, रवि राजपूत, बिशन सिंह, हरी बाबू, उमेश चंद्र, पन्नालाल, आनंद यादव, देवीदयाल वर्मा, वीरेंद्र, मोहन सिंह, रामकिशोर, अखिलेश कुमार, श्याम किशोर राजपूत, दीपक कुमार, चरण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed