फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Thu, 23 Sep 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
etawah news
बकेवर के चन्द्रपुरा में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं - फोटो : ETAWAH
बकेवर। गांव चंद्रपुरा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा शुभारंभ के पहले गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्त करते चल रही थीं। बकेवर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल मंदिर परिसर पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

श्री पंचमुखी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले श्रीधाम वृंदावन से आए आचार्य श्री कृष्ण मोहन ने झंडा पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश या
विज्ञापन

त्रा में सबसे आगे कथा परीक्षित सर्वेश दुबे व उनकी पत्नी अलका दुबे श्रीमद्भागवत ग्रंथ सिर पर रखकर चल रही थी। यात्रा में धर्म ध्वजा भी शामिल रही। इस दौरान राजीव शिवहरे, अशोक उर्फ पप्पू शिवहरे, अतिबल सिंह यादव, पीके पोरवाल, गोपाल शिवहरे, धर्मेंद्र सोनी, रिंकू चौबे, सुभाष पोरवाल, अश्वनी दुबे व पदम वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed