{"_id":"614b7a418ebc3e0ded693206","slug":"etawah-news-etawah-news-knp653819879","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार: प्रांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार: प्रांशु
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को मुकुट पहनाते जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा है प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 सीटें जीत कर दोबारा से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। वह बुधवार को इटावा क्लब में भाजयुमो के नवभारत मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सबका साथ सबका विकास के मोदी मंत्र पर आगे बढ़ते हुए सबका विश्वास अर्जित करेंगे। प्रधानमंत्री के सशक्त और सक्षम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख अभिषेक मिश्र, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
पहली बार जनपद आगमन पर प्रांशु दत्त द्विवेदी का युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी संजू के नेतृत्व में चौपुला से लेकर इटावा क्लब तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजू चौधरी ने प्रांशुदत्त द्विवेदी का पटका और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री मोनू चौहान ने किया। नवभारत मेला कार्यक्रम संयोजक मृत्युंजय चौधरी, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुशल चौधरी, आकाश अवस्थी, आकाश तिवारी, डंपी चौहान, सौरभ भदौरिया, महामन्त्री रजत शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी अनुरुद्ध गुप्ता आदि मौजूद रहे।