फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

रिहायशी इलाके में 22 से साल हो रहा था गंधक का कारोबार

Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
etawah news
अग्निकांड के दूसरे दिन बिजली लाइन दुरस्त करते विधुत कर्मी - फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के गली गोदाम स्थित किराना दुकान की आड़ में अनिल पोरवाल 22 सालों से रिहायशी इलाके गंधक का कारोबार कर रहे थे। हालांकि लाइसेंस उनके पास है, जो 2025 तक वैध है। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को गोदाम से करीब 200 मीटर की दूरी पर नरायनगंज मोहल्ले में अतिरिक्त गंधक पदार्थ बरामद हुआ है। जबकि लाइसेंस सिर्फ दस क्विंटल रखने का है, इसके बावजूद वह दूसरे गोदाम में गंधक रखे हुए थे। वहीं बुधवार को भी कुछ जगहों से आग की लपटें निकली, जिसे भरथना व चकरनगर की दमकल एक-एक दमकल गाड़ियों ने बुझाया।
विज्ञापन

गली गोदाम मोहल्ले में रहने वाले अनिल पोरवाल के किराना गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लगने की वजह से उनके भाई अशोक की इलेक्ट्रॉनिक दुुकान व प्रदीप की गन हाउस समेत तीनों के घरों में आग लग गई थी। किराना गोदाम में गंधक पदार्थ रखे होने की वजह से सात बार तेज धमाके हुए थे। वहीं, तीन दमकल कर्मी आग को बुझाने व धमाकों की चपेट में आकर झुलस गए थे। आग को बुझाने पर औरैया की दो दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ गई थी। दमकल की छह गाड़ियों ने करीब चार घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन धीरे-धीरे शाम को आग की लपटें निकलती रही।
विज्ञापन

बुधवार को भी गोदाम से आग की लपटें निकलने पर भरथना व चकरनगर की एक-एक दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। बुधवार को एसडीएम हेम सिंह, तहसीलदार हरिशचंद्र, सीओ भरथना विजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारी अनिल पोरवाल व उनके भाइयों से पूछताछ की। अनिल ने बताया कि आग लगने से करीब तीन-चार लाख रुपये का नुकसान व मकान में रखी गृहस्थी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान उन्होंने दस क्विंटल गंधक का प्राप्त होने का लाइसेंस भी अधिकारियों को दिखाया। सदर लेखपाल संजय सिंह नुकसान का आकलन करते दिखे। आग की वजह से गोदाम व घर की दीवारें तक चटक गई। पूछताछ करने के बाद पुलिस व प्रशासन गली गोदाम से करीब 200 मीटर दूर नरायनगंज मोहल्ले में स्थित अनिल दूसरे गोदाम पर पहुंचे। यहां पर पुलिस को डेढ़ क्विंटल से अधिक गंधक व पिसा हुआ कोयला भी बरामद हुआ। जांच पड़ताल कर गंधक अधिकारियों ने बाहर निकलवाया और पानी डालकर उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में जली केबलेें
गली गोदाम में आग लगने की वजह से मोहल्ले की विद्युत की केबलें तक जल गई। तीन घरों व दुकानों में लगी आग की वजह से पूरे गली गोदाम के मोहल्ले वासियों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बुधवार सुबह विद्युत विभाग की टीम ने केबलें बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की। तब जाकर देर शाम को गली गोदाम में उजाला हुआ।

शार्ट से सर्किट से आग लगने की संभावना
सीएफओ तबारक हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की जानकारी हुई है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मंगलवार को दिन, शाम व रात को भी थोड़ी-थोड़ी देर में आग धधकती रही। बुधवार को भी आग की लपटें निकली। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed