{"_id":"614b6f0e8ebc3efdaa70cf40","slug":"etawah-news-etawah-news-knp653802211","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके से शराब की पेटियों समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके से शराब की पेटियों समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
महासिंहपुर में देशी शराब की दुकान में चोरों ने खोला शटर
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। बकेवर थाना क्षेत्र के महासिंहपुर गांव के भोगनीपुर नहर पुल के पास स्थित देसी शराब के ठेके में मंगलवार की रात चोरी हो गई। चोर शटर उठाकर अंदर घुसे और 36 शराब की पेटियां, छह हजार रुपये नगद, सीसीटीवी व लैपटॉप उठा ले गए। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
गौतमपुर गांव के पूर्व प्रधान राजेश पाल शराब के ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि महासिंहपुर गांव में नहर पुल के पास देसी शराब का ठेका उनका साला कौशलेंद्र चलाता है। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे वह रोजाना की तरह ठेका (दुकान) बंद कर घर चला गया। रात में किसी समय चोर ने ठेके के पीछे की दीवार में नकब लगाने की कोशिश की, असफल होने पर लोहे की राड से शटर उठाकर अंदर घुसे। चोर ठेके के अंदर रखी तकरीबन एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत की 36 शराब की पेटियां, छह हजार रुपया नगद, सीसीटीवी व लैपटॉप चुरा ले गए।
बुधवार सुबह धर्मशाला निवासी दुकान मालिक राजवीर सिंह ठेके पर पहुंचे तो उसका शटर उठा था। उन्होंने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। बाद में ठेकेदार ने डॉयल 112 व बकेवर थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती। महासिंहपुर व धर्मशाला के ग्रामीणों ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से रात में गांवों में गश्त कराने की मांग की है।